19 Apr 2024, 23:25:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बाहुबली प्रभास ने वायरस के डर से खुद को घर में किया बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 12:13AM | Updated Date: Mar 23 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के डर से बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रभास 20' की शूटिंग के लिए जॉर्जिया गए हुए थे। वापस लौटने के बाद वो सेल्फ क्वारंटाइन में चले गए हैं। इस फिल्म की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी अलग-थलग हो गई हैं। प्रभास ने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। 
 
बाहुबली फेम एक्टर प्रभास ने अपने पोस्ट में लिखा - विदेश में शूटिंग कर सुरक्षित वापस आ गया हूं। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मैंने सेल्फ क्वारंटाइन में जाने का फैसला किया है। आशा करता हूं कि आप लोग भी इसके बचाव में कोई सुरक्षित ऊपाय कर रहे होंगे। प्रभास का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं।
 
इससे पहले प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कोरोना वायरस को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा था, "हां, यह कठिन स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुरक्षा चुनौती है, लेकिन याद रखें कि हम में से हर किसी को इस कोरोनो वायरस महामारी पर जीत हासिल करने के लिए एक भूमिका निभानी है। कुछ सावधानियां बरतनें और गलत जानकारी से दूर रहने से हमें इस महामारी की वृद्धि पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »