29 Mar 2024, 21:20:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म इंडस्ट्री अब प्रोफेशनल हो गयी है : संजय दत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 10:44AM | Updated Date: Mar 22 2020 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री अब काफी प्रोफेशनल हो गयी है और यहां अब पहले जैसी बात नजर नहीं आती है। संजय दत्त चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में है और उन्होंने अपने फिल्मी करियर में विविधतापूर्ण किरदार निभाये हैं। वह हर रोल में फिट नजर आते हैं। इस समय उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। 

संजय दत्त ने  80 और 90 के दशक के बारे में बात करते हुये कहा कि वह समय बहुत अलग था। अब इंडस्ट्री प्रोफेशनल है, पहले जैसी बात नहीं है। पहले इंडस्ट्री में आकर्षण था और लोगों के बीच गर्मजोशी थी। संजय दत्त ने  कहा कि पहले हम कई फिल्मों में रिश्तों के लिए काम करते थे न कि फिल्म या रोल के लिए। आज के समय में ऐसा रेयर होता है। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘शमशेरा’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘सड़क 2’ जैसी फिल्में शामिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »