28 Mar 2024, 15:16:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना वायरस : बेटे अरहान संग घर में मलाइका कर रही....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 12:24AM | Updated Date: Mar 22 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना वायरस के कारण बॉलीवुड सेलिब्रिटीज काफी सावधानी बरत रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी सेलेब्स घर पर ही परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा भी अपने बेटे साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सभी सितारों की तरह मलाइका अरोड़ा भी एहतियात बरत रही हैं और सेल्फ क्वारंटाइन कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे अरहान की फोटो शेयर की है। पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया है कि वह डिस्टेंस और बॉन्डिंग दोनोें साथ में मेंटेन कर रही हैं।
 
मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटे अरहान की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। वे मोबाइल चलाते दिख रहे हैं। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि अरहान को बिल्कुल पता नहीं है कि मां मलाइका ने उनकी फोटो क्लिक की है। फोटो के कैप्शन में मलाइका ने लिखा, 'अरहान खान के साथ कुछ डिस्टेंस और बॉन्डिंग। इस फोटो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।
 
मलाइका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें इस समय वे इंडियाज टॉप मॉडल और सुपर डांसर जैसे रियलिटी शोज को जज कर रही हैं। कोरोना के चलते टीवी शोज की शूटिंग पर 31 मार्च, 2020 तक रोक लगा दी गई है। ऐसे में बाकी सेलेब्स की तरह मलाइका भी घर पर ही अपना समय बिता रही हैं। इसके अलावा मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। दोनों को अक्सर साथ में साथ में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया था कि मलाइका और अर्जुन जल्दी ही शादी करने वाले हैं लेकिन दोनों ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »