28 Mar 2024, 23:57:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कनिका कपूर के पिता ने कर दिया बड़ा खुलासा, कहा - बेटी 300 से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 12:15AM | Updated Date: Mar 22 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद से ही हर जगह हड़कंप सा मच गया है। वह हाल ही में लंदन से लौटी थीं, इसके बाद वह लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में पहुंचीं। यहां देश की मशहूर हस्तियां भी शामिल थीं। ऐसे में पार्टी में मौजूद अन्य लोगों के संक्रमित होने का डर बना हुए हैं। इस बीच कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
 
बेटी कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रिमत होने पर राजीव कपूर ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि कनिका कपूर लंदन से वापस लौटने के बाद केवल लखनऊ की पार्टी में ही नहीं बल्कि वह इसके अलावा अन्य तीन-चार पार्टियों का हिस्सा थीं। राजीव कपूर के अनुसार इन तीन-चार पार्टियों में कनिका कपूर करीब 300-400 लोगों से मिलीं। 
 
वहीं दूसरी ओर जब कनिका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह लंदन आने के बाद किसी भी पार्टी में नहीं गईं। राजीव कपूर के मुताबिक कनिका के कोरोना संक्रमित होने पर अब उनके पूरे परिवार का टेस्ट होगा। उनके परिवार में कुल छह लोग हैं जिनका अब टेस्ट होगा। गौरतलब है कि कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। इस दौरान वह कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुई थीं।
 
कनिका कपूर जितनी पार्टी में शामिल हुईं उनसे में एक पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी हिस्सा थे। हालांकि कनिका कपूर कोरोना संक्रिमत होने पर दुष्यंत सिंह ने तुरंत अपने कोरोना टेस्ट करनाया। हालांकि उनकी उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी दुष्यंत सिंह के सचिव नीलू श्रीवास्तव ने दी। दुष्यंत लखनऊ से दिल्ली जाने के बाद संसद गए थे और कई नेताओं से मुलाकात की थी।
 
वहीं बात करें भारत में फैले कोरोना वायरस की तो अब इस खतरनाक वायरस के संक्रमित होने वालों की संख्या 225 से पार हो गई हैं। कई राज्य सरकारों ने मॉल्स बंद करने और भीड़-भाड़ वाले जगहों में लोगों के ना जनाने के निर्देश दिया हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कुल संक्रमित मामले 223 तक पहुंच गए हैं। इनमें 32 विदेशी नागरिक हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »