24 Apr 2024, 18:19:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कनिका कपूर को हुआ कोरोना वायरस तो ऋषि कपूर ने कह दी ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 1:12PM | Updated Date: Mar 21 2020 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कनिका कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद लोग उनकी लापरवाही पर उनकी क्लास लगा रहे हैं। अब इस मामले पर ऋषि कपूर का भी रिएक्शन सामने आ गया है। ऋषि कपूर ने ट्वीट कर यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और कनिका कपूर की फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा, आज कल कुछ ‘कपूर’ लोगों पर टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूरों की। कोई गलत काम ना हो कभी। जय माता दी।’ ऋषि कपूर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यूजर्स ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »