24 Apr 2024, 12:28:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर - ऐसे छुपा रहीं अपना बेबी बंप!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:14AM | Updated Date: Mar 21 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस से बचने के लिए अभिनेत्री सोनम कपूर ने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है। इस दौरान सोनम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वीडियो में सोनम अपनी सासू मां के साथ खास अंदाज में बात कर रही हैं। सोनम कपूर ऊपर कमरे में हैं और उनकी सास प्रिया आहूजा नीचे खड़ी हैं। इस दौरान सोनम सफेद कपड़ों में हैं। ढीले ढाले कपड़े में सोनम को देख उनके प्रेग्नेंट होने की बात कही जा रही है।
 
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और बेबी बंप छुपाने के लिए उन्होंने ढीले कपड़े पहने हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनम के प्रेग्नेंट होने की खबर है इससे पहले भी इस तरह की खबरें आ चुकी हैं जो महज अफवाह साबित हुईं। 
 
अभिनेत्री बुधवार को पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत लौटी हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर मास्क लगाए तस्वीर शेयर करके दी। मास्क वाली तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने पति के साथ भारत जा रही हूं। घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है। सभी को ढेर सारा प्यार।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »