19 Apr 2024, 17:20:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार पहली बार इन 3 अभिनेत्रियों से करेंगे रोमांस, 1 की उम्र है 22 साल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 1:57PM | Updated Date: Mar 20 2020 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की उन 3 हीरोइन के बारे में बताने जा रहे है, जिनके साथ अक्षय कुमार पहली बार रोमांस करने जा रहे है। इसमें उनकी दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म पृथ्वीराज का नाम शामिल भी है, जिसमें अक्षय कुमार मानुषी छिल्लर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

मानुषी छिल्लर- 2017 की मिस वर्ल्ड चैम्पियन मानुषी छिल्लर यशराज फिल्म्स के बैनर तले बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है, जिसके हीरो अक्षय कुमार है। वैसे ये फिल्म पृथ्वीराज है, जो दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभा रही है। वैसे अभी मानुषी सिर्फ 22 साल की ही है और उन्हें इस उम्र में इतने बड़े एक्टर के साथ काम करने का मौका मिल गया है।

वाणी कपूर- ऋतिक रोशन के साथ वॉर फिल्म में नजर आ चुकी वाणी कपूर फिलहाल रणबीर कपूर की शमशेरा में व्यस्त है। जो 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है, इस फिल्म के रिलीज से पहले ही वाणी को अगली फिल्म भी मिल गई है। जी हां दोस्तों वाणी कपूर को अक्षय कुमार की बेल बॉटम फिल्म के लिए चुना गया है, जिसमें वह अक्षय कुमार की पत्नी बनने वाली है। वैसे फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार वाणी कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

सारा अली खान- आनंद एल राय की इस फिल्म में अक्षय कुमार सारा अली खान के साथ पहली बार रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में दर्शकों को 2 कहानी देखने को मिलेगी। जिसमें से एक कहानी में सारा अली खान अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी और दूसरी कहानी में वो धनुष के साथ रोमांस करती हुई दिखेंगी। ये फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »