28 Mar 2024, 21:30:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या की इस हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 12:36PM | Updated Date: Mar 20 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मराठी अभिनेत्री मानसी नाइक बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखने के कारण सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इंटरनेट पर मानसी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि मानसी का लुक और चेहरा बिल्कुल वैसा ही है, जैसा कि फिल्म उद्योग में ऐश्वर्या अपने शुरुआती दिनों में दिखाई देती थीं।

 उनकी तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, "ऐश्वर्या की हमशक्ल।" वहीं अन्य ने लिखा, "ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी।" साल 2005 में आई फिल्म 'लकी : नो टाइम फॉर लव' में सलमान के विपरीत नजर आईं अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल को लेकर भी यही धारणा बनी थी कि वह बिल्कुल ऐश्वर्या की तरह नजर आती हैं। मानसी का ऐश्वर्या की तरह दिखना उनके लिए फायदेमंद होगा या नहीं, यह वक्त ही बताएगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »