24 Apr 2024, 22:16:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान बनायी शशि कपूर ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 11:15AM | Updated Date: Mar 17 2020 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में शशि कपूर का नाम एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने रोमांटिक अभिनय के जरिये लगभग तीन दशक तक सिने प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ। शशि कपूर का मूल नाम बलबीर राज कपूर था और उनका रूझान बचपन से ही फिल्मों की  ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे । उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और भाई राजकपूर और शम्मी कपूर फिल्म  इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता थे।

उनके पिता यदि चाहते तो वह उन्हें लेकर फिल्म का निर्माण कर सकते थे लेकिन  उनका मानना था कि शशि कपूर संघर्ष करें और अपनी मेहनत से अभिनेता बनें। शशि कपूर ने अपने सिने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के रूप में की। चालीस के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया।  इनमें 1948 में प्रदर्शित फिल्म आग और 1951 में प्रदर्शित फिल्म ‘‘आवारा’’ शामिल है जिसमें उन्होंने अभिनेता राजकपूर के बचपन की भूमिका निभाई।

पचास के दशक में शशि कपूर अपने पिता के थियेटर से जुड़ गये। इसी दौरान भारत और पूर्वी एशिया की यात्रा पर आई बर्तानवी नाटक मंडली शेक्सपियेराना से वह जुड़ गये। जहां उनकी मुलाकात मंडली के संचालक की पुत्री जेनिफर केडिल से हुयी और उनसे प्यार हो गया। बाद में शशि कूपर ने जेनिफर से शादी कर ली।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »