29 Mar 2024, 16:17:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कभी जिसकी साड़ी की थी प्रेस, उसी को रोहित शेट्टी ने किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 3:07PM | Updated Date: Mar 15 2020 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संघर्ष आदमी को जीवन में महान बनाता है और संघर्ष करने वाला व्यक्ति जीवन में एक न एक दिन कामयाबी जरूर हासिल करता है। कुछ ऐसी ही कहानी है बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की। उन्होंने कभी जिस एक्ट्रेस की साड़ी प्रेस की थी, उसी को उन्होंने अपनी फिल्म के लिए कास्ट किया। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर के रोहित शेट्टी का आज जन्मदिन है और वह अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

अभी तक रोहित गोलमाल, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम और सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। रोहत ने इंडस्ट्री में पांव जमाने के लिए काफी मेहनत की है। बता दें कि रोहित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। वह फेमस स्टंटमैन और विलेन एमबी शेट्टी के बेटे हैं, लेकिन बचपन में पिता की मौत हो जाने के बाद रोहित को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  

रोहित के संघर्ष का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें तब्बू की साड़ी तक को प्रेस करना पड़ा था। यहां तक कि उन्होंने स्पॉटब्वॉय के तौर पर भी काम किया। एक रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी ने साल 1995 में आई तब्बू की फिल्म हकीकत में उनकी साड़ी प्रेस की थी। इसके अलावा वह काजोल के स्पॉटब्वॉय भी रहे थे। 

वह काजोल को टच अप भी दिया करते थे। रोहित जब केवल 17 साल के थे तो उन्होंने फूल और कांटे फिल्म में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया था। साल 2003 में रिलीज हुई अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की फिल्म जमीन से रोहित शेट्टी ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने गोलमाल का निर्देशन किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यहीं से रोहित को काम को पहचान मिली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »