29 Mar 2024, 05:12:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड के सितारों ने कोरोना के बचाव से प‍हने मास्‍क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2020 1:42AM | Updated Date: Mar 15 2020 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विश्वभर में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के चलते लोगों को बिजनेस में काफी नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है। कोरोना वायरस के लक्षण बुखार, खांसी, सांस की तकलीफ, निमोनिया, बहती नाक, गले में खराश और अन्य स्थितियों शामिल हैं। बीते कुछ समय में कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से फैल रहा है।   इससे उन स्कूलों और कॉलेजों पर भी असर हुआ है। कई ऑफिस के कर्मचारियों को भी घर से काम करने की सलाह दी गई है। देश में अभी तक 70 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और इससे ग्रस्त एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।आम लोगों की तरह हीबी-टाउन स्टार्स भी अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख रहे हैं। कई स्टार्स को मुंह पर मास्क लगाए कई जगहों पर स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं ये स्टार्स लोगों को भी मास्क लगाने के लिए जागरुक कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »