18 Apr 2024, 06:24:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कागज से चेहरा छिपाती नजर आईं ट्विंकल खन्ना, कहा - इंतजार करिए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2020 12:05AM | Updated Date: Mar 14 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में ट्विंकल खन्ना पेपर से चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को ट्विंकल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ये वो चीज है जो हम तब करेंगे जब हमारे पास मास्क खत्म हो जाएंगे। मैं क्यों ऐसा कर रही हूं? मैं नए प्रोजेक्ट के लिए यूनिब्रो (जुड़ी हुई भौंहें) तैयार कर रही हूं। बडे़ खुलासे के लिए तैयार रहिए। ट्विंकल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद वह लंबे अर्से बाद फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रही हैं। खैर, अब मामला क्या है इसका खुलासा खुद ट्विंकल खन्ना ही करेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »