28 Mar 2024, 14:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

23 साल के बाद सलमान खान के साथ नजर आएंगी ये अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2020 11:20AM | Updated Date: Mar 13 2020 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सलमान खान ने अपने करियर में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी है जिन्हें दुनिया भर के दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। सलमान खान की आने वाली एक बेहतरीन फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन दिनों काफी चर्चा में है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक फरहाद समझी के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बन रही यह एक एक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है। 

सलमान खान और पूजा हेगडे मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े के अलावा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल भी एक अहम किरदार में नजर आने वाली है। सलमान खान की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफल नहीं रही है। इस फिल्म को सलमान खान के करियर में बहुत ही अहम माना जा रहा है। वहीं इस फिल्म के द्वारा सलमान खान और काजोल साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म "प्यार किया तो डरना क्या" के बाद एक बार फिर एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »