25 Apr 2024, 07:12:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘बाहुबली’ के सुपरस्टार प्रभास करेगें इस ऐक्‍ट्रेस के साथ रोमांस!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2020 1:04AM | Updated Date: Mar 13 2020 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाहुबली फिल्‍म केसुपरस्टार प्रभास हमेशा दमदार परफॉर्मेंस के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आए हैं। साउथ के सुपरस्टार हर बार अपने फैन्स के लिए कुछ नया पेश करते है। फिल्म 'बाहुबली' से लोगों के दिलों में राज करने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'जान' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर के साथ काम करने के बाद प्रभास एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाएंगे।  लेकिन इस बार उनकी फिल्म में श्रद्धा कपूर नहीं बॉलीवुड को वो बड़ी स्टार होगी, जिसने सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, ऋतिक रौशन आदि कई स्टार्स के साथ बॉलीवुड में कई हिट फिल्म्स दी हैं।
 
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'जान' का फैंस इंतजार कर रहे हैं। फैन्स ही नहीं कई फेमस डायरेक्टर भी इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए उन्हें कास्ट कर सके। खबर है कि फिल्म साहो के बाद एक बार फिर से प्रभास बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इस बार कटरीना कैफ के साथ वो स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास जल्द ही मनाहंती फेम डायरेक्टर नाग आश्विन के साथ काम करने जा रहे हैं।
 
इस फिल्म को अश्विनी दत्त प्रोड्यूस करेंगे। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म के लिए कैटरीना से बात की है। अगर अब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही प्रभास और कटरीना कैफ की जोड़ी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। प्रभास ही नहीं, नाग भी कटरीना और प्रभास की जोड़ी फिल्म में बनाना चाहते हैं। आपको बता दें कि प्रभास पिछली बार फिल्म साहो में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर ने काम किया था। फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपए था। साहो को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 300 करोड़ के करीब कमाई की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »