29 Mar 2024, 21:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नेहा धूपिया बोलीं - 5 ब्वॉयफ्रेंड रखना लड़की की मर्जी, उड़ी खिल्‍ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2020 12:34AM | Updated Date: Mar 13 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअशल नेहा का एक शो के दौरान दिया गया बयान लोगों को इतना ना-गवार गुजरा की उनपर तरह-तरह के मीम्स बनाए जाने लगे। नेहा इन दिनों रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के रिवॉल्यूशन सीजन में बतौर मेंटर देखी जाती हैं।
 
रोडी सीजन 18 की जज नेहा धूपिया अपने स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही है। दरसअल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वारयल हो गया है। इस वीडियो में रोडीज का एक कॉन्टेस्टेंट बताता है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था क्योंकि उसके पांच ब्वॉयफ्रेंड थे। इसके बाद नेहा धूपिया उसके ऊपर झल्ला पड़ती हैं और कहती हैं कि वह उसकी पसंद है उसके कितने ब्वॉय हो। किसी भी लड़के को उस पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खिंचाई करना शुरू कर दी। लोगों  उनके इस बयान को नकली फेमिनिज्म बताने लगे। इसके अलावा कई यूजर उनके स्टेटमेंट पर मीम बना कर तंज कसने लगे। 
 
नेहा धूपिया के इस बयान पर एक कुमार नाम के हैंडल से तंज करते हुए लिखा गया, ‘मैम  मैं अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दे रहा हूं। मेरे पास भी चार गर्लफ्रेंड हैं। क्या आप उससे कह सकती हैं कि वह मुझ से झगड़ा ना करें। क्योंकि यह मेरी पंसद हैं।’ इसके अलावा एक क्रिटिसिज्म नाम के हैंडल से नेहा के बयान पर तंज कसते हुए लिखा गया कि नेहा धूपिया  कह रही हैं कि पांच ब्वॉय फ्रेंड होना एक अपनी निजी पंसद है। इसके साथ गैंग्स ऑफ वासेपुर के मीम के साथ लिखा गया,  ‘तेरा खून कब खौलेगा।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »