19 Apr 2024, 10:19:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'मेहंदी लगाके रखना 3' को मिल रही सफलता से खुश हैं निशांत उज्ज्वल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2020 12:08AM | Updated Date: Mar 13 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्मकार निशांत उज्जवल फिल्म मेंहदी लगा के रखना 3 को मिल रही सफलता से बेहद खुश हैं। खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3 होली के अवसर पर रिलीज हुयी है। दर्शकों को खेसारीलाल यादव और सहर आफसा की केमेस्ट्री बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ को दर्शकों से मिले रेस्पॉन्स से  फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल बेहद खुश हैं। निशांत उज्ज्वल ने कहा कि फिल्म होली पर खेसारीलाल लाल यादव की तरफ से भोजपुरी ले लोगों को एक शानदार तोहफा है।
 
लोग इसे पंसद कर रहे हैं और वहीं  फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी कर रहे हैं। ऐसा बेहद कम देखने को मिलता है। दर्शकों के बीच  फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। निशांत उज्ज्वल ने कहा कि  फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा ने जो भोजपुरी को पटरी पर लाने का बीड़ा उठाया है, उसमें इस  फिल्म ने एक बार फिर से एक उदाहरण सेट कर दिया है। उम्मीद है यह फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी।   
 
गौरतलब है कि यशी फिल्म्स, अभय सिन्हा और ईज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेन्मेंट बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में खेसारीलाल यादव और सहर अफसा के अलावा ऋतु सिंह, आम्रपाली दुबे, श्रद्धा नवल, मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, रोहित सिंह मटरू की भी अहम भूमिका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »