29 Mar 2024, 21:02:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पर्दे पर फिर दौड़ेगी जलती ट्रेन, द बर्निग ट्रेन का बनेगा रीमेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2020 11:40AM | Updated Date: Mar 12 2020 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता-फिल्मकार जैकी भगनानी अस्सी के दशक में बनी क्लासिक फिल्म द बर्निग ट्रेन का रीमेक बनाने जा रहे हैं। बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का चलन जोरो पर है और इसी कड़ी में वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ‘द बर्निग ट्रेन’ का रीमेक बनने जा रहा है। जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा इस फिल्म के प्रोडक्शन के लिए हाथ मिला रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। जैकी भगनानी ने कहा कि ये एक बॉलीवुड क्लासिक है और मैं अपने दोस्त जूनो के साथ 40 साल पहले रवि चोपड़ा की बनाई इस जादुई फिल्म को रीक्रिएट करने के लिए एक्साइटेड हूं।
 
उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म को उसी मैजिकल अंदाज में दर्शकों के सामने लाने के लिए अपना बेस्ट ट्राय करेंगे। जैकी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई के बाद ही शुरू होगी। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही कास्ट फाइनल कर लेंगे। नया प्लॉट भी ट्रेन में होगा और कहानी का ट्विस्ट भी बदला जाएगा। जूनो चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने पिता रवि चोपड़ा के साथ इस फिल्म को देखा था।
 
उन्होंने कहा कि उनके पिता वीएफएक्स के लिए लॉस एंजेलिस गए थे। उस वक्त यह बहुत ज्यादा आगे की चीज थी और वह उनकी दूरदर्शिता से हैरान हो गए थे। अब वह इस मूवी का अपना खुद का वर्जन बनाने को लेकर काफी उत्साहित है। गौरतलब है कि रवि चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'द बर्निंग ट्रेन' में उस जमाने के कई सुपरस्टार्स साथ दिखाई दिये थे। इसमें विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जीतेंद्र, परवीन बॉबी, विनोद मेहरा, डैनी और नीतू कपूर ने अहम किरदार निभाए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »