24 Apr 2024, 20:31:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तेजस्वी प्रकाश पर भड़के रोहित - हद में रहो वरना बाहर हो जाओगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2020 12:20AM | Updated Date: Mar 12 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी के बहुत ही बेहतरीन शो खतरों के खिलाड़ी 10 में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों बेहतरीन टास्क परफॉर्मेंस करके सभी का दिल अपने नाम कर रहीं हैं। वहीं वह शो के होस्ट रोहित शेट्टी की भी फेवरेट बनी हुईं हैं और उनके साथ उनकी मस्ती भी लोगों को पसंद आ रही है। वहीं अब लग रहा है कि दोनों के बीच अनबन गई है। जी दरअसल हाल ही में रोहित शेट्टी उनके ऊपर काफी गुस्सा हुए और उन्हें हद में रहने के लिए कहा।
 
जी हाँ, शो का एक प्रोमो सामने आया है और आप देख सकते हैं इस प्रोमो में रोहित शेट्टी तेजस्वी पर गुस्सा करते हुए दिख रहे हैं।
जी दरअसल, तेजस्वी रोहित पर आरोप लगाती हैं कि वो अमृता खानविलकर के साथ थोड़ा नरमी से पेश आते हैं और इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो जाती है। आप सभी को यह भी बता दें कि शो में तेजस्वी ये सब फनी तरीके से कहती हैं। इस दौरान तेजस्वी कहती हैं- 'रोहित सर ने अमृता को एडवांटेज दिया। मेरे पैर जल गए हैं इसलिए। वहीं यह सुनने के बाद रोहित तेजस्वी को चेतावनी देते हैं और कहते हैं- 'मैं यहां पर किसी शॉर्टकट की वजह से नहीं आया हूं। जो कुछ भी मैं आज हूं उसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है. अपनी हद में रहो तेजस्वी, नहीं तो शो से बाहर कर दी जाओगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »