29 Mar 2024, 13:17:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रुति हासन बोलीं - हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई, मेरी लाइफ है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 12:19PM | Updated Date: Feb 28 2020 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्म एक्ट्रेस श्रुति हासन ने बॉडी शेमिंग करने वालों को लताड़ा हैं। एक लंबी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने ने कहा कि वह अन्य लोगों की राय से प्रभावित नहीं होती है। हाल ही में उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों के लिए लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर यह बात भी कुबूल की है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है और इसे लेकर उनके मन में कोई शर्मिंदगी नहीं है।
 
उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे लोगों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन बार-बार तुम मोटे हो, तुम पतले हो कहने वाले कमेंट्स को अवॉइड करना बहुत मुश्किल था। ये दोनों फ़ोटो लेने के बीच तीन दिनों का फर्क है। मैं श्‍योर हूं कि ऐसी महिलाएं हैं जो मेरी हालत को समझ रहीं हैं। ऐसा कई बार होता है कि मैं मेंटली और फिजिकली अपने हार्मोन्‍स की दया पर होती हूं। मैं समय के साथ इनके साथ अपना रिश्ते मजबूत करने की कोशिश कर रही हूं। शारीरिक बदलाव देखना बिल्कुल आसान नहीं होता है।
 
मैं इनके साथ अच्छा रिलेशनशिप बनाने के लिए काफी मेहनत कर रही हूं। लेकिन क्या ये इतना आसान है। शारीरिक बदलाव देखना इतना आसान नहीं होता। श्रुति के कहा कि ये उनकी जिंदगी है। उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। वे ना इसके ख़िलाफ हैं ना इसे प्रमोट करती हैं। श्रुति के कहा हम अपने और बाकियों के साथ सबसे फेवर इतना कर सकते हैं कि अपने शरीर को मन के बीच हुए बदलावों को स्वीकार करना शुरू करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »