23 Apr 2024, 18:24:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

यूजर्स ने करण जौहर को दी धमकी, कहा- इस राइटर को नहीं निकाला तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:55AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर ने राइटर को नौकरी से निकाल दिया है। राइटर ने ट्विटर पर 'हिंदु टेररिस्ट' लिखा था जिस पर काफी विवाद हो गया था लोग इस ट्वीट का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध कर रहे हैं। इन सब की वजह फिल्म 'तख्त' के राइटर हुसैन हैदरी का एक विवादित ट्वीट है। इसके चलते अगले वर्ष आने वाली फिल्म 'तख्त' को सोशल मीडिया पर लोग इसका बहिष्कार करने में जुट गए हैं। दरसअल, हाल ही में हुसैन हैदरी ने एक ट्विटर हैंडल से लिखा है था। उस पोस्ट में वो हिंदुओं के विरूद्ध बोलते दिखे थे। साथ ही पोस्ट में 'हिंदु आतंकवाद' का जिक्र किया था। इस पोस्ट को दखते ही लोग उनकी आलोचना करने में जुट गए थे। इस गुस्से में करण जौहर व उनकी फिल्म 'तख्त' दोनों ही चपेट में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग करण जौहर और हुसैन हैदरी को जमकर खरी-खेटी सुना रहे हैं। साथ ही करण जौहर से ये भी मांग कर रहे हैं कि हुसैन हैदरी को इस फिल्म से निकाल दें।
 
कुछ उपभोक्ता ने तो करण जौहर को यह भी धमकी दे डाली कि अगर उन्होंने इस फिल्म से हुसैन हैदरी को नहीं निकाला तो कोई भी हिंदू इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में नहीं जाएगा। इस विरोध के बाद हुसैन हैदरी ने ट्विटर से अपनी आईडी डिलीट कर दी। इसके बाद ट्विटर पर #BoycottTakht भी ट्रेंड कर गया। हुसैन हैदरी के विराध में एक उपभोक्ता ने लिखा, "आपको शर्म आनी चाहिए। जो अपनी फिल्म के लिए आप इस तरह की बातें लिख रहे हैं। " एक उपभोक्ता ने लिखा, "ये आदमी हिंदू धर्म को गाली दे रहा है। आपको शर्म आनी चाहिए धर्मा प्रोडक्शन। हम आपकी फिल्म को Boycott रहे हैं। वहीं एक उपभोक्ता ने लिखा, जो व्यक्ति हिंदू के बारे में ये शब्द बोल सकता है। उसने इस फिल्म में क्या-क्या लिखा होगा। "
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »