19 Apr 2024, 19:16:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान को उनकी ही बालकनी में मारना चाहता था ये शूटर, ली थी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:10PM | Updated Date: Feb 24 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में दिल्ली का मोस्ट वांटेड डेढ़ लाख का इनामी शिव शक्ति नायडू मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। फायरिंग में गोली लगने से सीओ दौराला भी घायल हो गए। शिव शक्ति वैष्णो धाम कालोनी में रह रहे इंस्पेक्टर और प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के लिए अपने साथियों संग आया था। इसके अलावा दिल्ली के एसीपी ललित मोहन की भी हत्या की प्लानिंग कर चुका था। ये शूटर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या करने वाला था। उसने इसके लिए 30 लाख रुपये की सुपारी भी ली थी। सुपारी किलर का नाम रवि मलिक उर्फ भूरा है। पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से आठ करोड़ रुपये की लूटपाट करने वाले बदमाश शक्ति नायडू को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
 
दरअसल, 18 फरवरी को मेरठ के कंकरखेड़ा की वैष्णो धाम कॉलोनी में पुलिस की नायडू से सीधी मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली से नायडू की मौत हुई। वहीं नायडू का साथ रवि उर्फ भूरा फरार हो गया था। रवि पर भी एक लाख का इनाम था। शुक्रवार को रवि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों शातिर अपराधियों के निशाने पर फिल्मी सितारे और हवाला से जुड़े कई लोग थे।
 
रवि उर्फ भूरा राजस्थान के कुख्यात बदमाश का शूटर रह चुका है। संपत नेहरा ने 2018 में हैदराबाद में फिल्म अभिनेता सुपर स्टार सलमान खान की हत्या की सुपारी ली थी। संपत नेहरा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था। संपत बदमाश सलमान खान को अपने घर की बालकनी से मारने की योजना बनाई थी। जोकि सलमान अक्सर दिन में बिना सुरक्षा के अपने फैंस से मिलने बालकनी में आते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »