20 Apr 2024, 00:29:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ज्‍यादा नींद की गोली खाने से इस फैमस सिंगर के मैनेजर की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:20AM | Updated Date: Feb 24 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने सिंगर मीका सिंह की मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में उन्हीं के स्टूडियो में मौत हो गई है।  रिपोर्ट के मुताबिक, वर्सोवा पुलिस स्टेशन के इंस्टपेक्टर पी. भोंसले ने कहा कि सौम्या खान डिप्रेशन में थीं। अत्यधिक मात्रा में नींद की गोली सेवन करने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक मुद्दों और तनाव के चलते वह मीका सिंह के स्टूडियो की पहली मंजिल पर अकेले रहती थीं। खबर के मुताबिक, 30 वर्षीय सौम्या रातभर पार्टी करने के बाद सुबह करीब सात बजे अपने घर लौटीं थी। उनकी मौत होने की खबर उस वक्त सामने आई जब देर शाम बाद भी वह बाहर नहीं निकलीं। रात के करीब 10.15 बजे ग्राउंड फ्लोर पर स्थित स्टूडियो के कर्मी जब इस बारे में जानने के लिए ऊपर गए, तो उन्होंने सौम्या को उनके कमरे में गिरा हुआ पाया। वे तुरंत सौम्या को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अब सौम्या के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »