मुंबई। बॉलीवुड में चर्चा है कि निर्देशक अली अब्बास जफर जल्द ही वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर इंडिया का रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म को लेकर हो रहे इस विवाद के बीच 'मिस्टर इंडिया 2' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म के लिए शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ एक लुक टेस्ट किया है। बॉलीवुड ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि, हाल में में शाहरुख खान और रणवीर सिंह ने मिस्टर इंडिया 2 के लिए लुक टेस्ट दिया है। इस लुक टेस्ट में किंग खान ने मोगैम्बो के किरदार के लिए भारी-भरकम ड्रेस के साथ शूट किया है, वहीं रणवीर सिंह ने सिंपल कोट-पैट में शूटिंग की है।
रणवीर सिंह का लुक टेस्ट अगर ठीक जाता है तो वो मिस्टर इंडिया 2 में अनिल कपूर वाला किरदार निभाते दिख सकते हैं। फिल्म मिस्टर इंडिया 2 की कहानी और कास्टिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर बताया जा रहा है कि अली अब्बास जफर मिस्टर इंडिया के कॉन्सेप्ट पर ही कोई कहानी गढ़ रहे हैं। अब यह सीरीज अनिल कपूर स्टारर मिस्टर इंडिया का रीमेक होगी या फिर उसकी कहानी आगे बढ़ाएगी, यह अभी तक सामने नहीं आया है। वैसे आपके अनुसार मिस्टर इंडिया 2 के लिए रणवीर सिंह और शाहरुख खान की जोड़ी कैसी रहेगी, कमेंट करके जरूर बताएं।