29 Mar 2024, 12:59:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेता ने बिहार बाढ़ पीड़ितों को दान किये 51 लाख रुपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 1:48AM | Updated Date: Oct 10 2019 1:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक यूं ही नहीं कहा जाता। वो अपने काम के अलावा वे कई सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहते है। हाल ही में उन्होंने बिहार में भीषण बाढ़ और जलभराव की बाढ़ त्रासदी से पीड़ित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए दान किए हैं। बिग बी ने अपने प्रतिनिधि विजयनाथ मिश्र के माध्यम से बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को चेक सौंपा। इसके साथ ही सीनियर बच्चन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नाम एक चिट्ठी भी लिखी है।

इस चिट्ठी में बच्चन ने लिखा है कि, 'बिहार में आई प्राकृतिक आपदा के कारण मैं काफी आहत हूं, जिनका भी जीवन इस आपदा से प्रभावित हुआ उनके प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। बिहार में मानव जीवन सही तरीके से बहाल हो सके इसके लिए 51 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा है।' साथ ही उन्होंने पत्र में ये भी लिखा की बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए उन्होंने अपने पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति से भी प्रचार प्रसार किया है और जनता से अपील की है कि बिहार के लोगों की जितना संभव हो सके मदद की जाए। हाल ही में बिहार की राजधानी पटना बारिश के कारण पानी-पानी हो गई थी. कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. पटना की राजेंद्र नगर और कंकड़बाग कॉलोनी सबसे ज्यादा प्रभावित थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »