19 Apr 2024, 19:08:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज की लंपी वायरस को लेकर बैठक, जारी हुआ टोल फ्री नंबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2022 12:17PM | Updated Date: Sep 21 2022 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लंपी वायरस के प्रकोप को देखते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर भोपाल में राज्य स्तरीय रोग नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक जारी किए गए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के 26 जिलों में सात हजार 686 पशु इससे प्रभावित हुए, जिसमें पांच हजार 432 पशु ठीक हुए। आज तक इससे 101 पशुओं की मृत्यु हुई। श्री चौहान ने इस वायरस के नियंत्रण के लिए इस माह पहले दो बैठक और ली हैं। आज की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस दौरान मैदानी अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »