18 Apr 2024, 10:45:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP में आज 57 हजार जल-संरचनाओं का लोकार्पण करेंगे राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2021 11:09AM | Updated Date: Feb 11 2021 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में जलाभिषेक कार्यक्रम के तहत बनाई गई साढ़े 57 हजार से अधिक जल संरचनाओं का केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल तरीके से गुरुवार को लेाकार्पण करने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया भोपाल में मौजूद रहेंगे। 
 
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, राजनाथ सिंह गुरुवार को जल संरचनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। भोपाल के मिंटो हॉल में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. सिसोदिया और राज्यमंत्री राम खिलावन पटेल मौजूद रहेंगे। यह जल संरचनाएं महात्मा गांधी नरेगा, कृषि सिंचाई योजना, वॉटर शेड और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा निर्मित की गई है।
 
राज्य रोजगार गारंटी परिषद् ने बताया कि 2073 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से 57 हजार 653 जल संरचनाओं के लोकार्पित होने वाले कार्यो में तालाब, सार्वजनिक कूप, प्राचीन बावड़ियों की मरम्मत, स्टॉप-डैम और चेक-डैम शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत ऑनलाइन जुड़ेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »