28 Mar 2024, 21:31:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आंख का इलाज होने पर मंत्री सारंग को धन्यवाद देने पहुंचे बच्चे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 5:11PM | Updated Date: Feb 10 2021 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की विशेष पहल पर नन्हीं बालिका भूमिका की आँख का सफल ऑपरेशन हो गया है। सारंग के निवास पर आज धन्यवाद देने पहुंचे और अपनी खुशी जाहिर की। भूमिका की आँख में बचपन से ही मोतियाबिंद था। 
सारंग से कुछ दिन पहले भूमिका और उनके परिजन ने एक संस्था के माध्यम से भेंट की थी। उन्होंने सहृदयता दिखाते हुए तुरंत चिकित्सकों से चर्चा की और उसका इलाज करने को कहा। मंगलवार को भूमिका का एक आँख का सफल ऑपरेशन हो गया है। भूमिका के साथ रहने और खेलने वाले बच्चों को जैसे ही पता चला की अब भूमिका आम बच्चों की तरह उनके साथ बिना किसी रूकावट के खेल सकेगी, वैसे ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »