28 Mar 2024, 21:40:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्व-सहायता समूहों को आर्थिक संबल दिया जाएगा- CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2020 1:00AM | Updated Date: Nov 23 2020 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में स्व-सहायता समूहों को आर्थिक संबल दिया जाकर उनके द्वारा उत्पादित सामग्री को बाजार भी उपलब्ध करवाया जाएगा। चौहान ने कहा कि प्रदेश की महिलायें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बने। इस दिशा में स्व-सहायता समूहों को बिना परेशानी के बैंक ऋण उपलब्ध कराने का क्रम जारी है। स्व-सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित सामग्री को बाजार भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
 
अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि ‘सशक्त महिलाएँ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ के क्रम में 23 नवम्बर को मंत्रालय से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तहत गठित स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को 150 करोड़ रुपये का बैंक ऋण वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। इस वर्चुअल कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया और राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल भी सम्मिलित होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »