20 Apr 2024, 01:20:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कृषि क्षेत्र में सही वोल्टेज पर 10 घंटे विद्युत प्रदाय हो- दुबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2020 7:18PM | Updated Date: Nov 19 2020 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल । मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने कहा कि रबी सीजन में कृषि क्षेत्र में 10 घंटे विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करना राज्य शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए उन स्थानों को चिन्हित किया जाए जहां वितरण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाते हैं, वहाँ तकनीकी सुधार करके ट्रांसफार्मर को फेल होने से रोका जाए। मुख सचिव ऊर्जा दुबे आज वीडियो  कॉन्फ्रेंिन्सग के माध्यम से तीनों विद्युत वितरण कंपनियों के कार्यक्षेत्र  में बिजली वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को सही वोल्टेज पर विद्युत प्रदाय सुनिश्चित किया जाए। तकनीकी सुधार करके वितरण ट्रांसफार्मर फेल होने से रोका जाए ताकि विद्युत प्रदाय बाधित नहीं हो। 
 
दुबे ने कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय मुख्य अभियंता एवं कंपनी के उच्च प्रबंधन को निर्देशित किया कि मैदानी दौरे सुनिश्चित करें और फील्ड स्तर पर विद्युत आपूर्ति को लेकर तकनीकी एवं अन्य दिक्कतों का विश्लेषण कर उसे दूर करें। उन्होंने कहा कि राज्य के बिजली वितरण ट्रांसफार्मर की फैल्युअर की दर का लक्ष्य 6 प्रतिशत तक रखा है। कनेक्शनों के वैधानिक लोड और वैधानिक कनेक्शन को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए।
 
यह ध्यान रखा जाए की वैधानिक लोड की गणना करके ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए। उन्होंने पूरे प्रदेश में विजिलेंस टीम को सक्रिय करने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। बकाया राशि की वसूली की जाए। उन्होंने प्रति यूनिट राजस्व वसूली बढ़ाये जाने के निर्देश दिए और बिंिलग इफिशिएंसी, कलेक्शन इफिशिएंसी,प्रति यूनिट नगद राजस्व वसूली (सीआरपीयू) में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने मीटरीकरण पर जोर देते हुए कहा कि सभी शासकीय अथवा गैर शासकीय प्रतिष्ठानों को मीटरीकृत देयक प्रतिमाह समय पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने मीटर रींिडग, बिंिलग और राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »