20 Apr 2024, 06:25:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अगस्ता घोटाला मामले में जनता से माफी मांगें कमलनाथ- विष्णुदत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2020 12:16AM | Updated Date: Nov 18 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी राजीव सक्सेना के बयान के संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से देश एवं प्रदेश की जनता से माफी मांगने को कहा है। शर्मा ने यहाँ मीडिया से चर्चा के दौरान अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी राजीव  सक्सेना द्वारा प्रवर्तन निदेशालय को दिये गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त  करते हुए कहा कि कमलनाथ और उनका पूरा परिवार इस घोटाले में शामिल रहा है। उनके भांजे और बेटे की कंपनियों ने भी अगस्ता वेस्टलैंड से आर्थिक लाभ हासिल किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ नैतिकता के आधार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें और देश एवं जनता को धोखा देने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। 
 
उन्होंने कहा कि राजीव सक्सेना ने ईडी को पूछताछ में बताया है कि घोटाले के आरोपी डिफेंस डीलर सुशेन मोहन गुप्ता और गौतम खेतान सत्ता के गलियारों में अपनी धमक का एहसास कराने के लिए कई बार सलमान खुर्शीद और कमल अंकल का नाम लिया करते थे। उन्होंने कहा कि राजीव सक्सेना के बयान से स्पष्ट है कि अपने भांजे और बेटे के साथ-साथ कमलनाथ स्वयं भी इस घोटाले में सहभागी रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी इस घोटाले की जानकारी थी और उसे कमलनाथ को तत्काल सभी पदों से हटाते हुए प्रदेश की जनता से अपने इस अपराध के लिए क्षमा मांगनी चाहिए।
 
शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार सजग है। लव जिहाद की गंभीर समस्या है, सरकार लव जिहाद विरोधी कानून बनाने जा रही है। इससे सैकड़ों बेटियों को धर्मांतरण कराने वालों के चंगुल से बचाया जा सकेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक तंत्र के आधार पर और एक सिस्टम से काम करती है। जिस कार्यकर्ता की जहां जरूरत होगी, उससे वहां काम लिया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »