19 Apr 2024, 21:27:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना के बावजूद परंपरागत तरीके से मनायी जा रही है दीपावली मध्यप्रदेश में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2020 2:08PM | Updated Date: Nov 14 2020 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। रोशनी, उल्लास और समृद्धि का पर्व दीपावली मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के बीच परंपरागत तरीके से आवश्यक ऐहतियात बरतते हुए मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल समेत राज्य के विभिन्न शहरों और नगरों में लक्ष्मी पूजन संबंधी सामग्री की खरीददारी आज भी जारी है। बाजार में दीए, बाती, पटाखे, पूजन संबंधी अन्य सामग्री खरीदने आज भी हजारों लोग निकले हैं। हालाकि अधिकांश के चेहरों पर मॉस्क देखा गया और उनकी कोशिश सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की भी रही। बाजार भी काफी दिनों बाद गुलजार नजर आ रहे हैं। 

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, विधानसभा में विपक्ष के नेता कमलनाथ और विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने दीपोत्सव पर सभी नागरिकों के सुख और समृद्धि की कामना की है। 

चौहान ने अपने संदेश में कहा कि दीए की रोशनी प्रत्येक नागरिक के जीवन का अंधकार हर ले, यही उनकी ईश्वर से प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे। सबकी प्रगति और उन्नति हो। विभिन्न लोग सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए अपने मित्रों, परिचितों और अन्य लोगों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »