24 Apr 2024, 10:45:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिग्विजय कांग्रेस को डुबाने का कार्य कर रहे हैं : नरोत्तम मिश्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2020 12:13AM | Updated Date: Nov 12 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव नतीजों के एक दिन बाद आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा है। मिश्रा ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में व्यंगात्मक शैली में कहा कि सिंह कांग्रेस को डुबाने का कार्य करके बड़ी देशसेवा कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि सिंह देशहित में इसी कार्य में लगे रहें और उन्हें जो भी सलाह देनी है, वे 'शहजादे' को दें। इस समय उन्हें सलाह की ज्यादा आवश्यकता है। सिंह के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज दी गयी राजनैतिक सलाह संबंधी सवाल का जवाब श्री मिश्रा दे रहे थे। 
 
मिश्रा ने कहा कि श्री दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस के भी सलाहकार हैं और उनकी सलाह पर चलकर ही कांग्रेस आज ऐसी हालत में पहुंच गयी है। यदि श्री नीतिश कुमार ने भी उनकी सलाह मान ली, समझो, उनका भी बंटाढार हो जाएगा। मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि वे बिल्कुल सही कहते हैं कि उनकी (कमलनाथ) चक्की बहुत बारीक पीसती है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस टूट बिखरकर इतनी पिस गयी है कि अब 25 साल तक कुछ नहीं होने वाला है।
 
श्री मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रारंभ से ही विकास के एजेंडे पर चलती आई है और आगे भी उसका यही एजेंडा रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुयी है। ऐसे में विकास कठिन चुनौती है। इन चुनौतियों के बीच ही भाजपा सरकार जनादेश का सम्मान कर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्पित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »