26 Apr 2024, 00:25:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश मेरा मंदिर और यहां की जनता मेरे लिए भगवान - शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 10:34PM | Updated Date: Nov 10 2020 10:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है। यहां की जनता मेरे लिए भगवान के समान है। मैं इस मंदिर का पुजारी हूँ। मुझे जनता का आशीर्वाद मिला है, मैं  प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज अपने निवास पर विधानसभा उप निर्वाचन के परिणामों के पश्चात बधाई देने आए आगंतुकों से चर्चा करते हुए कहा कि नागरिकों का पूरा सहयोग प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के विकास के लिए भी तेजी से प्रयास होंगे। 
 
चौहान ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन में नागरिकों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और लोक हितैषी कार्यक्रमों के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने निष्पक्ष और निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न होने पर समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को भी बधाई दी। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित जिलों के पुलिस अधीक्षक, प्रशासनिक अमले और निर्वाचन दायित्व में संलग्न किए गए प्रत्येक शासकीय सेवक के परिश्रम भाव की सराहना की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »