28 Mar 2024, 14:45:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपचुनाव के परिणामों में जनता की जीत होगी- कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 12:29AM | Updated Date: Nov 10 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए संपन्न हुए उपचुनाव के परिणामों में जनता की जीत होगी, इसका हमें पूर्ण विश्वास है। कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में संपन्न 28 उपचुनावो का परिणाम सामने आने वाला है। यह चुनाव जनता का चुनाव था। जनता ने खुद इसे लड़ा और जीत भी जनता की ही होगी। सच की जीत होगी, इसका हम सभी को पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम स्वच्छ, नैतिक एवं ईमानदार राजनीति के लिए एक संदेश के रूप में होंगे, लोकतंत्र एवं संविधान के हत्यारों के लिए एक सबक के रूप में होंगे।
 
उन्होंने चुनावों में जुटे सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि आपकी इतने दिनों की मेहनत और संघर्ष का निर्णायक समय आ गया है। लोकतंत्र एवं संविधान की सुरक्षा और सम्मान के दायित्व का यह महत्वपूर्ण होगा। मतगणना के दौरान पूरी सावधानी बरतें। विरोधियों की साजिश, षडयंत्रों का मुखर विरोध करना है। हमें जनादेश का एवं जनता के एक-एक वोट का सम्मान रखना है। उन्होंने कहा कि हर हाल में कांग्रेस का परचम इन चुनावों के परिणामों में लहराएगा। प्रदेश में सौदेबाजी और बोली की सरकार का अंत होगा। जनता की चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार वापस प्रदेश में बनेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »