17 Apr 2024, 01:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सतना के नागौद एवं भोपाल की बरखेड़ी की घटनाएं दु:खद - शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2020 7:36PM | Updated Date: Nov 9 2020 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के काल-कवलित होने की घटना और भोपाल के ग्राम बरखेड़ी में मिट्टी धंसने से हुई चार बच्चों की मृत्यु का समाचार को अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक बताया है। चौहान ने कहा कि मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दोनों घटनाओं में पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने व घायलों के समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 
चौहान ने  सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी अब्दुल्ला में मिट्टी खदान में दबने से 4 बच्चों की मृत्यु के मामले में मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा  की है। इस हादसे में घायल हुए विक्रम बंजारा (7) और रोहित (7) का उपचार हमीदिया अस्पताल में किया जा रहा है। चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अविनाश लवानिया ने राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया। वे हमीदिया अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायल बच्चों के नि:शुल्क उपचार के निर्देश दिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »