19 Apr 2024, 22:55:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा ने फिर शुरू की सौदेबाजी की राजनीति: कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2020 12:30AM | Updated Date: Nov 7 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सौदेबाजी की राजनीति शुरू करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उपचुनाव में जनता द्वारा सच्चाई का साथ देने और अपनी संभावित हार से घबरायी भाजपा एक बार फिर सौदेबाजी की राजनीति उतर आयी है। कमलनाथ ने यहां जारी बयान में कहा कि उनके पास कांग्रेस के विधायकों और निर्दलीय विधायकों की तरफ से निरंतर यह सूचना प्राप्­त हो रही है कि भाजपा के लोग उनसे संपर्क करके तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा यह समझ ले कि इस प्रदेश की जनता ने सौदेबाजी और बोलियों से बनी सरकार को अस्­वीकार कर दिया है।
 
दस नवंबर को उपचुनाव के परिणाम इस बात को सिद्ध करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि शुचिता की राजनीति की बात करने वाली भाजपा को चुनाव परिणाम के बाद नैतिकता के आधार पर इस्­तीफा देना पड़ेगा, लेकिन जो आचरण आज की भाजपा और उनके नेताओं का है, उनसे नैतिकता की उम्­मीद मध्­यप्रदेश की जनता को नहीं है। आज की भाजपा तो नैतिकता से कोसों दूर जा चुकी है। गत मार्च 2020 से भाजपा ने अपने आचरण से यह स्­वयं सिद्ध कर दिया है।
 
कमलनाथ ने कहा कि आगामी 10 नवंबर को आने वाला जनादेश यह सिद्ध करेगा कि सौदेबाजी के माध्­यम से बनने वाली सरकारे जनता खारिज करती है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने सरकार में टिके रहने के लिए मध्­यप्रदेश की पहचान और जनता के सम्­मान को कलंकित करने की सौदेबाजी की तो जनता के साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस आक्रमक आंदोलन और प्रतिरोध करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »