23 Apr 2024, 18:09:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा सरकार ने किसानों से जो कहा वह किया: विष्णुदत्त शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2020 12:21AM | Updated Date: Nov 3 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर किसानों से कर्जमाफी के नाम पर वादखिलाफी का आरोप लगाते हुए आज कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से जो कहा उसे पूरा किया। भाजपा की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति में शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से ऋणमाफी का वादा किया था जिसे निभाया नहीं, लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों से जो कहा उसे आज पांच लाख किसानों के खातों पर सौ करोड रुपए जमा करके पूरा किया है।
 
उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार जताते हुए किसानों को बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जो कहा उसे पूरा करने का हमेशा प्रयास किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत सिंगल क्लिक से 5 लाख किसानों के खाते में 100 करोड की राशि जमा करायी है। शेष 19 जिलों में उपचुनाव के बाद किसानों के खाते में राशि पहुंचेगी।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान और आदिवासियों के हितों की चिंता की है। उनके हित में लगातार निर्णय ले रही है। उन्होंने बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में प्रदेश सरकार गरीबों को पट्टे देती थी, लेकिन कानून न होने के कारण सामान्य और पिछड़ा वर्ग के गरीबों को पट्टे नहीं मिल पाते थे। भाजपा सरकार ने संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया और पिछडा और सामान्य वर्ग के लोग लाभान्वित हों इस दिशा में कानून बनाया है। अब पिछडा और सामान्य वर्ग के गरीबों को भी पट्टे मिलेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »