18 Apr 2024, 23:26:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज ने किसानों के खातों में 100 करोड़ रुपए अंतरित किए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2020 7:55PM | Updated Date: Nov 2 2020 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उपचुनाव से अप्रभावित जिलों के पांच लाख किसानों के खातों में 100 करोड़ रुपयों की राशि अंतरित की। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि गैर उपचुनाव वाले जिलों के किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रथम किश्त 100 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गयी है। उन्होंने लिखा है कि किसानों की खुशहाली हमारी जिंदगी का लक्ष्य है। चुनाव अप्रभावित जिलों के किसानों के खातों में राशि अंतरित की गयी है। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में यह भी कहा है कि उनकी सरकार बेटियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बेटियां अपने पैरों पर खड़े होकर प्रदेश का नाम रोशन करें, यही मेरा लक्ष्य है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »