20 Apr 2024, 07:42:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस सरकार में समाज के हर वर्ग के साथ हुआ धोखा: उमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2020 12:15AM | Updated Date: Nov 2 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में समाज के हर वर्ग के साथ धोखा हुआ है। सुभारती ने अशोकनगर और शिवपुरी जिले के करैरा में चुनावी सभा का संबोधित किया। उनके साथ वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया में मौजूद रहे। सुभारती ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, अतिथि शिक्षकों किसी के साथ भी किया गया वादा पूरा नहीं किया। इस सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ धोखा किया है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाली तीन तारीख को को देगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी सिंधिया के कारण बनी थी और आज अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार है, तो वह भी सिंधिया और उनके साथियों की वजह से है। उन्होंने कहा कि सिंधिया ने वादे पूरे करने की बात कही, तो उन्हें सड़कों पर उतरकर लड़ने की चुनौती दी गयी। उनकी यही भूल कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक भूल बन गयी। सिंधिया ने भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया और कहा कि एक वह सरकार थी, जिसने जनता को धोखा दिया और दूसरी यह चौहान की कमल के फूल की सरकार है।
 
दोनों में बहुत फर्क है। चौहान ने आते ही किसानों को फसल बीमा की राशि दिलवाई। किसान सम्मान निधि में 4 हजार रुपये जोड़े। इस सरकार ने कोरोना काल में भी गेहूं की बंपर खरीदी की और पंजाब को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 51000 की राशि देने की बात कही थी, एक पैसा नहीं दिया।
 
चौहान ने योजना दोबारा शुरू की। कांग्रेस सरकार ने युवाओं से 4 हजार रुपया महीना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, किसी को नहीं दिया। अब चौहान ने कहा है कि प्रदेश की सरकारी नौकरियां प्रदेश के युवाओं को ही मिलेंगी। उन्होंने स्कॉलरशिप और लेपटॉप वाली योजनाएं भी फिर से शुरू कर दी है। भाजपा सरकार के आते ही विकास के काम शुरू भी हो गए हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »