25 Apr 2024, 00:02:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गरीबों को उनका हक दिलाने का उपचुनाव: विष्णुदत्त शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2020 12:59AM | Updated Date: Oct 11 2020 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि यह उपचुनाव साधारण चुनाव नहीं, गरीबों को उनको हक दिलाने और शिवराज सरकार की योजना का लाभ हर व्यक्ति को निरंतर मिलता रहे, इसके लिए भाजपा सरकार को मजबूत करने वाला उपचुनाव है। शर्मा ने जिले के अलग अलग मंडल सम्मेलनों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताŸकत बूथ का कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर ही देश और प्रदेश में भाजपा सरकार जनसेवा के कार्य में जुटी है।
 
यह चुनाव किसी एक सीट को या प्रत्याशी को जिताने का चुनाव नही है। इस चुनाव में एक एक सीट महत्वपूर्ण है। यह चुनाव सरकार का फैसला करेगा, इसलिए सभी 28 सीटें हमारें लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस असत्य और फरेब की राजनीति करती है। कांग्रेस जनता में लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक गई और उसका पूरे मध्यप्रदेश से सूपड़ा साफ हो गया। इसलिए वह सिंधिया पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »