29 Mar 2024, 15:17:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज सिंह चौहान असत्य बोल रहे हैं - कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 12:26AM | Updated Date: Oct 10 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आज असत्य बोलने का आरोप लगाया है।  प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कमलनाथ ने कहा कि चौहान ने इन दिनों किसानों इत्यादि के बारे में असत्य जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों के ऋण माफ हुए हैं और यह बात सरकार ने विधानसभा में स्वीकार की है। 
 
कमलनाथ का कहना है कि मुख्यमंत्री चौहान अपनी सभाओं में बार बार कह रहे हैं कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है, जो सत्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में किसान ऋणमाफी का वचन दिया था और उसे पूरा किया गया। यदि कांग्रेस सरकार नहीं गिरायी जाती, तो शेष किसानों का ऋण भी माफ कर दिया जाता। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »