25 Apr 2024, 07:43:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के एक और मंत्री निकले कोरोना संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:22AM | Updated Date: Aug 10 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग आज कोरोना संक्रमित पाए गए। सारंग ने देर शाम ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है 'आज मेरी दूसरी कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रथम टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद से ही मैं होम आइसोलेशन में हूँ। आप सबसे अनुरोध है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं आप सभी कोरोना टेस्ट करा लें।' मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए सारंग के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 
इसके अलावा गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने भी सारंग के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री चौहान भी कोरोना संक्रमण होने के बाद हाल ही में यहां चिरायु अस्पताल से इलाज कराकर लौटे हैं। इसके अलावा सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, अनेक विधायक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »