29 Mar 2024, 00:22:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस को सबक सिखाने वाला चुनाव: विष्णुदत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2020 7:13PM | Updated Date: Jul 7 2020 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यह उपचुनाव कांग्रेस को सबक सिखाने वाला चुनाव है। भाजपा की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार शर्मा अशोकनगर विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ वरिष्ठ नेता एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी रैली को संबोधित किया। शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हित की योजनाएं बंद कर दीं। झूठ बोलकर सत्ता में आई इस सरकार ने हर वर्ग से वादाखिलाफी की। आने वाले उपचुनाव ऐसे लोगों को सबक सिखाने का चुनाव है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह साधारण चुनाव नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य को संवारने का चुनाव है।
 
यह उपचुनाव किसी दल का चुनाव न होकर, कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान, सम्मान और मध्यप्रदेश के विकास के चुनाव है। यह चुनाव गरीबों के हितों का चुनाव है। सिंधिया ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के लोगों से असत्य बोला, विश्वासघात किया।
 
किसानों की कर्जमाफी, नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देना, कन्यादान योजना की राशि 51 हजार करने की बात कही, लेकिन कांग्रेस सरकार के समय एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।  सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाला चुनाव अलग तरह का चुनाव है। ये चुनाव सोशल मीडिया पर लड़ा जाएगा। हमें सोशल मीडिया पर ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा।
 
इसके लिए टीम तैयार करें और लोगों को प्रशिक्षित करें। उन्होंने कहा कि असली मंथन गांवों की चौपालों पर होता है। इसलिए लोगों से चर्चा करें और मुद्दों को जनता के बीच ले जाएं। रैली को संबोधित करते हुए गुना अशोक नगर सांसद केपी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर हुआ है। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के रूप में हमें एक संवेदनशील नेतृत्व मिला है। कांग्रेस ने वादाखिलाफी करके जनता पर अत्याचार किए, उन अत्याचारों का जवाब कार्यकर्ता देंगे। उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर कांग्रेस को बेनकाब करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »