29 Mar 2024, 17:08:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश विष्णुदत्त राहत पैकेज राहत पैकेज गरीब कल्याण का प्रतिबिंब है: विष्णुदत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2020 6:59PM | Updated Date: May 14 2020 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गया राहत पैकेज गरीब कल्याण का प्रतिबिंब है। राहत पैकेज के दूसरे चरण में प्रवासी श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर, छोटे व्यापारियों और किसानों को सौगात दी है। शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा कि राहत पैकेज के माध्यम से 8 करोड़ प्रवासी श्रमिकों को अगले 2 महीने 5 किलो गेहूं, चावल और चना मिलेगा। वन नेशन-वन राशनकार्ड स्कीम लागू होने से गरीब व्यक्ति को देश के किसी भी हिस्से में आसानी से राशन मिल सकेगा।
 
उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व पैकेज में समाज के हर तबके, हर वर्ग और हर क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती सीतारमण ने पहले चरण में छोटे व्यवसायों, रियल एस्टेट, संगठित क्षेत्र के वर्कर और अन्य लोगों के लिए करीब 6 लाख करोड़ की घोषणाएं की थी। शर्मा ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत देश के विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ का विशेष पैकेज देकर न सिर्फ कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने की दिशा में निर्णय लिया है बल्कि इस निर्णय से अर्थव्यवस्था और विकास को गति मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »