25 Apr 2024, 14:11:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ बोले - मुझे भरोसा नहीं था कि 22 विधायक टूट जाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2020 5:05PM | Updated Date: May 3 2020 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा कभी नहीं था कि उनके दल के 22 विधायक टूटकर चले जाएंगे। कमलनाथ ने यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से चर्चा के दौरान सवालों के जवाब में यह बात कही। श्री कमलनाथ ने कहा कि उनके साथ ही वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भी इस बात का भरोसा नहीं था कि 22 पार्टी विधायक इस तरह प्रलोभन के चलते हमारा साथ छोड देंगे। कमलनाथ ने कहा कि उनके पास पूरी सूची है कि इन 22 तत्कालीन विधायकों के क्या क्या काम सरकार में किए गए। लेकिन अब वे इन बातों में जाना नहीं चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य में कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मतदाता जागरुक हैं। और वे समझ गए हैं कि उनके साथ धोखा हुआ है। इसलिए कांग्रेस को उम्मीद है कि इनमें से अधिकांश सीटों पर वे चुनाव जीतेंगे और फिर यह सरकार कैसे सत्ता में रहेगी। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कांग्रेस विधायकों की कथित नाराजगी संबंधी सवाल के जवाब में श्री कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने कभी भी सरकार को आउटसोर्स नहीं किया। अपनी सरकार वे स्वयं चलाते थे।
 
मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मीटिंग करते थे। इन सबके बीच विधायकों से भी मिलने का प्रयास करते थे। उन्होंने यह स्वीकार नहीं किया कि विधायक दुखी थे। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने संबंधी सवालों के जवाब में श्री कमलनाथ ने दावा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने समय रहते पर्याप्त कदम उठाए थे। कोरोना संबंधी पहला टेस्ट 19 मार्च को हो गया था। लेकिन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में स्थिति काफी गंभीर हो गयी है। अस्पतालों में कोरोना के इलाज संबंधी पर्याप्त संसाधन ही नहीं हैं। इस संबंध में सरकार से पूछा जाना चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »