19 Apr 2024, 14:10:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM शिवराज ने कोरोना वायरस को लेकर PM मोदी से की ये चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2020 6:27PM | Updated Date: Apr 27 2020 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना नियंत्रण एवं कोरोना संकट से उत्पन्न परिस्थितियों के संबंध में राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। आज चर्चा में नौ राज्य शामिल हुए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मो. सुलेमान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम, कंटेनमेंट एरिया में आवश्यक वस्तुएँ पहुंचाने और अन्य नागरिक सुविधाएँ देने तथा 3 मई के बाद जरूरी तैयारियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कोरोना के उपचार, 3 मई के बाद तैयारियों और आर्थिक गतिविधियों के संचालन  के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
 
प्रधानमंत्री द्वारा राज्यों से आने वाले दिनों के लिए मॉडल तैयार करने के निर्देश के संबंध में  भी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। चौहान ने कहा कि केन्द्र से विस्तृत निर्देश प्राप्त होने के बाद समस्त महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा सुझाए गए उपायों पर क्रियान्वयन के निर्देश  भी दिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »