18 Apr 2024, 20:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में 28 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2020 12:42AM | Updated Date: Apr 21 2020 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आज 28 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में आज 27 व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इन सभी कोरोना संक्रमित व्यक्ति को चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कल देर रात रियाज उद्दीन उम्र 60 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ,इनकी मृत्यु 17 अप्रेल को हो गई थी ,जिनकी सेम्पल रिपोर्ट देर रात पॉज़िटिव आई है। यह गैस पीड़ित थे और इनकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री थी। आज तक भोपाल में 241 व्यक्ति की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
 
उन्होंने बताया कि 27 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव और कल रात एक मृतक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।  कुल 28 व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।शेष की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। भोपाल में पूर्व में एम्स  हॉस्पिटल से चार व्यक्ति और 30 व्यक्ति कल चिरायु और बंसल हॉस्पिटल से कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है इन्हें 14 दिन होम आईसोलेशन में रखा गया है। 7 व्यक्तियों की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। आज चिरायु  हॉस्पिटल  कोरोना पॉजिटिव शाजापुर निवासी प्रेम सिंह मेवाड़ा की भी मृत्यु हो गई है 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »