29 Mar 2024, 20:12:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अस्पताल जाने के लिए ओला कैब रहेगी उपलब्ध: कलेक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2020 12:34AM | Updated Date: Apr 21 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अस्पताल जाने के लिए ओला कैब की सुविधा लोगों को उपलब्ध होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर तरुण पिथोडे के निर्देश पर लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए ओला कैब की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन की पहल पर आज से 50 ओला कैब भोपाल में आपातकालीन हेल्थ सुविधा के लिए तैनात रहेंगी। ओला एप्प के माध्यम से ओला कैब को कोई भी व्यक्ति मेडिकल सुविधा के लिए बुक कर सकता है। इस सुविधा से शहर के 100 अस्पतालों को जोड़ा गया है। डॉक्टर को दिखाने, मेडिकल इमरजेंसी और केवल अस्पताल तक जाने के लिये ही यह सुविधा उपलब्ध होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »