28 Mar 2024, 20:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसानो को किया जा रहा है परेशान: शिवपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2020 12:58AM | Updated Date: Apr 12 2020 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। गेंहू की फसल की कटाई में लगे किसानो को परेशान किये जाने का आरोप लगाते हुये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सरकार से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। यादव ने शनिवार को ट्वीट किया ‘‘ यह दुखद है कि सरकार द्वारा रबी फसलों की कटाई में इस्तेमाल होने वाले कम्बाईन, हारवेस्टर समेत दूसरे उपकरणों एवं कृषक मजदूरों को लॉकडाउन से छूट दिये जाने के बावजूद प्रदेश में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों को परेशान किया जा रहा है।
 
यह गंभीर मामला है। मेरा आग्रह है कि किसानों को शोषण से बचाने हेतु राज्य सरकार द्वारा उपरोक्त संदर्भ में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाएं।’’ उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कहीं कहीं पुलिस द्वारा अन्नदाताओं की निर्मम पिटाई भी की गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार के निर्णय को स्थानीय प्रशासन द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है। शिवपाल ने कहा कि, ‘रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। सैकड़ों किसानों की आजीविका खतरे में है। देश के अन्नदाता आज इस संकट की घड़ी में मौसम के साथ ही इस वैश्विक आपदा की दोहरी मार झेल रहे हैं।’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »