19 Apr 2024, 23:25:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में अगले 72 घंटे के दौरान बारिश की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 7:10PM | Updated Date: Apr 4 2020 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। विदर्भ में ऊपरी हवाओं में चक्रवात के प्रभाव के कारण अगले 72 घंटे के दौरान सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि विदर्भ में ऊपरी हवाओं में एक चक्रवात बनने के साथ बंगाल और अरब सागर की ओर आ रही नमी के चलते अगले 72 घंटों के दौरान पूरे मध्यप्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम का प्रभाव खासकर जबलपुर और शहडोल संभाग में आने वाले जिले में पड़ सकता है।
 
उन्होंने बताया कि जबलपुर संभाग के अलावा अनूपपुर, डिंडौरी, दमोह, बैतूल, होशंगाबाद, रायसेन एवं विदिशा जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और कहीं-कहीं गरज चमक की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा इन क्षेत्र में तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस बीच प्रदेश के छि़दवाड़ा जिले के मोहखेड़ विकासखंड के गोरेघाट गांव में आज दोपहर आए आंधी तूफान से एक पेड़ की डाल (शाखा) अचानक टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आए आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए, जिसमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
 
विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में मौसम शुष्क रहा। सभी संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नही हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज हुआ है। प्रदेश राजधानी भोपाल में आज मौमस शुष्क रहा। यहां सुबह से धूप खिली रही और इससे हल्की गर्मी का असर बना रहा। यहां अगले 24 घंटों के दौरा आकाश की स्थिति आंशिक रुप से मेघमय बना रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 35.4 तथा न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »